फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी नहीं होगी बर्दाश्त : अमन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश जाट समाज के प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण बैठक बृहस्पतिवार को होटल कनक में हुई। इसकी अध्यक्षता चौधरी अमन सिंह ने की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस बाबत एक बड़ी बैठक आयोजित करने की बात कही।
विज्ञापन

चौधरी अमन सिंह ने वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण को प्रेरणास्रोत बताया। हालांकि कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा दिए गए विवादास्पद बयानों की उन्होंने कठोर निंदा की। ऐसे सामाजिक आयोजनों में राजनीतिक कटाक्ष करना समाज के हित में नहीं होता। चौधरी चरण सिंह ऐसे किसान नेता थे जिन्हें आज भी सर्वसमाज आदर व सम्मान से याद करता है।
समाज की एकता पर जोर
चौधरी अमन सिंह ने कहा कि कुछ राजनीतिक ताकतें जाट समाज को बांटना चाहती हैं। समाज को ऐसे लोगों से बचकर रहना होगा। जल्द ही जाट समाज के सभी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें समाज की एकता व अखंडता पर विचार किया जाएगा। यह आयोजन पूरी तरह सामाजिक स्तर पर होगा। बैठक में मुजफ्फरनगर से चौधरी अशोक बालियान, चौधरी धर्मेंद्र मलिक, गाजियाबाद से नरेश सिरोही व मेरठ से डॉ नरेंद्र तोमर, सुशील ढाका, चौधरी कल्याण सिंह, सतीश बालियान, ओमपाल बाना, धर्मवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें