फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलने से मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा की इलेक्ट्रिक बसें देहात के साथ-साथ शहर की सड़कों पर चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। यात्रियों के लिए इस बस सेवा को और बेहतर करने के लिए एसडीएम सदर डॉ. दीक्षा जोशी ने बस में सफर किया और यात्रियों से सुझाव भी लिए। यात्रियों ने स्कूल समय में बसों के नियमित संचालन की मांग की है। हालांकि शहर की सड़कों पर जाम के कारण बसों को अधिक समय में दूरी तय करनी पड़ रही है। इसके लिए एसडीएम ने एसपी यातायात को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

दरअसल, शासन के आदेश पर महानगर बस सेवा को नए पांच रूट बनाकर सभी मेट्रो स्टेशनों से जोड़ा गया है। अब मेट्रो स्टेशनों से यात्रियों को सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा मिलेगी। इन नए मार्गों पर देहात के मार्गों पर चलने वाली कुछ बसों को हटाकर लगाया गया है। नए रूटों पर शनिवार से बसें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। वर्ष 2022 में 51 इलेक्ट्रिक बसें शहर को मिली थीं। इनका संचालन हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर सिटी ट्रांसपोर्ट इलेक्ट्रिक बस डिपो से किया जा रहा है।
एक नवंबर से पहले अधिकतर बसें देहात में हस्तिनापुर, सरधना, मोदीनगर, शाहजहांपुर के लिए चलती थीं। अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में शासन ने निर्देश दिए कि सिटी ट्रांसपोर्ट बसों का अधिक लाभ शहर के लोगों को मिलना चाहिए। इसके बाद प्रशासन ने एक नवंबर से देहात के साथ शहर की सड़कों पर भी यह बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
मेट्रो स्टेशनों से जोड़कर किया जा रहा संचालन
- शहर में मेट्रो स्टेशनों से जोड़कर बसों का संचालन किया जा रहा है। लोहियानगर से बेगमपुल मेट्रो स्टेशन वाया गंगानगर, लोहियानगर से एटूजेड वाया मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन, लोहियानगर से मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन वाया मेट्रो प्लाजा, लोहियानगर से मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन वाया रेलवे स्टेशन रोहटा रोड और एटूजेड कालोनी से मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन वाया गोकुलपुर होते हुए बेगमपुल तक बसों का संचालन शुरू किया गया है। नए मार्गों पर बसों के संचालन से बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

-
बसों में अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं बेटियां
एसडीएम सदर एवं सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा की सीईओ डॉ. दीक्षा जोशी ने बेगमपुल से रुड़की रोड पर एटूजेड तक चलने वाली बस में यात्रा की। उन्होंने बस में सवार महिला एवं पुरुष यात्रियों से बातचीत कर सुझाव मांगे। इस दौरान यात्रियों ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में जाने वाली बेटियां बसों में सफर को अधिक सुरक्षित मानती हैं। इसलिए बेटियों के लिए स्कूल समय में बसों का संचालन बढ़ाया जाए। उन्होंने इसके लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया।

संचालन बेहतर करने का बनाया जा रहा प्लान
- इलेक्ट्रिक बसों का संचालन और बेहतर करने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। एसडीएम सदर ने यात्रियों से जो सुझाव लिए हैं, उसके अनुरूप सुविधाएं देने के प्रयास किए जाएंगे। निर्धारित बसों के मार्ग पर जाम की समस्या से निजात के लिए एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखा गया है। - सचिन सक्सेना, एआरएम लोहियानगर इलेक्ट्रिक बस डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें