फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा नौ नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा नौ नवंबर (रविवार) को परीक्षा केंद्र मवाना रोड गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में होगी।
विज्ञापन

परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक के पंजीकृत विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से एक घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर व ईमेल पर भेजे जा चुके हैं। जिसका प्रिंटआउट लाना अनिवार्य होगा।
यदि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की परेशानी हो तो घबराएं नहीं। ऐसे अभ्यर्थी अपने साथ अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड लेकर पहुंचें। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर जाना वर्जित रहेगा। परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी।
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश-पत्र
लिंक www.amarujala. com/atul-maheshwari-chhatravritti-2025 पर जाकर आप अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले बॉक्स में वही मोबाइल नंबर डालें, जो फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें