फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मार्च तक चलेगी नौचंदी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ से वाया लखनऊ प्रयागराज तक जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को रेलवे ने 21 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया था। लेकिन होली के त्योहार को देखते हुए इसे आज और कल चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

रेलवे ने शुक्रवार को 46 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया था। इसमें नौचंदी एक्सप्रेस भी शामिल थी। होली के मौके पर नौचंदी एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को सोहराब गेट डिपो से लखनऊ जाने वाली बसों में भारी भीड़ देखी गई थी। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इस मामले को लेकर रेल मंत्रालय में संपर्क किया था। वहीं, रविवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र भेजकर यात्रियों की परेशानी के संबंध में अवगत कराते हुए नौचंदी एक्सप्रेस को अगले एक सप्ताह तक चलाने की मांग की थी। जिस पर रेलवे ने मेरठ से यह ट्रेन 10 मार्च और लखनऊ की तरफ से 11 मार्च तक चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें