फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने पांच एसिड अटैक पीड़िताओं को दिए चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष व किसान ट्रस्ट के अध्यक्ष जयंत चौधरी पांच एसिड अटैक पीड़िताओं को आर्थिक सहायता के रूप में एक-एक लाख रुपये के चेक दिए। पीड़िताओं में मेरठ से गीता देवी, हापुड़ से निदा, आगरा से रुकैया खातून और मधु, मुजफ्फरनगर से हुस्ना को यह सहायता राशि दी गई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रालोद ने एसिड अटैक पीड़िताओं के सम्मान में आठ मार्च को मेरठ में दौड़ का आयोजन किया जाना था। कोरोना वायरस के प्रकोप एवं भीड़ के मद्देनजर इसे निरस्त कर दिया था। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में रविवार को किसान ट्रस्ट एवं यूथ फिटनेस इनिसिएटिव की तरफ से कार्यक्रम हुआ। पांचों एसिड अटैक पीड़ितों को एक-एक लाख रुपये के चेक दिए गए। इस मौके पर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि समाज में एसिड अटैक की वारदातें बढ़ रही हैं। ऐसे में हम सबका दायित्व है कि एसिड अटैक जैसे जघन्य अपराध के विरुद्ध समाज के सभी वर्गों में चेेतना जाग्रत करें। उन्होंने कहा कि किसान ट्रस्ट एवं यूथ फिटनेस इनिसिएटिव का इस दिशा में यह बेहतर प्रयास है। इस मौके पर किसान ट्रस्ट के ट्रस्टी केसी सिंह, रविकांत चड्ढा, शाहिद सिद्दीकी, वीना नाबर, राघव प्रियदर्शी और जयंत चौधरी की पत्नी चारु चौधरी एवं राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी आदि मौजूद रहे। मेरठ से जिलाध्यक्ष राहुल देव, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, जिला प्रवक्ता कमलजीत सिंह, जिला प्रभारी संजना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें