फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गर्मी से राहत...दिन में हल्की, रात में झमाझम बारिश

विज्ञापन
मंगलवार देर रात बारिश के बीच जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
मोदीपुरम। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शहर से देहात तक मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। दिन में बादल छाए रहे और हल्की बारिश होती रही लेकिन रात 11 बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बीच-बीच में तेज हवाओं ने भी अपना असर दिखाया। इससे गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दिन का तापमान लगभग छह डिग्री गिर गया। बुधवार को भी बारिश की संभावना है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला पर अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 130 दर्ज किया गया जबकि गंगानगर में 142 और जयभीम नगर में 115 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें