फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान मालिक पर लगाया लापरवाही का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। द्वारिकापुरी पावली खास निवासी मनीष वाल्मीकि की पुताई करने के दौरान दूसरे तल से गिरकर हुई मौत के मामले में परिजनों ने मकान मालिक संजीव शर्मा पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक मनीष के भाई रजनीश कुमार ने पल्लवपुरम थाने पर मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 6 अप्रैल को उसका भाई मनीष कुमार एटूजेड कॉलोनी संजीव शर्मा के मकान में पुताई कर रहा था। आरोप है कि मकान मालिक ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए थे, जिस कारण यह हादसा हुआ। कई बार सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, लेकिन मकान मालिक ने अनदेखी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें