फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारश, बजली नगम की एक खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सावन के अंतिम दौर में बृहस्पतिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। दिन भर रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार अभी दो दिन बारिश के आसार बने हैं। वहीं, बारिश के चलते शहर में जलभराव और बिजली गुल होने से मुसीबत रही। बागपत रोड, दिल्ली चुंगी, गुरुनानक नगर, पंजाबी पुरा, भैसाली बस अड्डे के बाहर के अलावा शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे नगर निगम के नाला सफाई की पोल खुल गई।
विज्ञापन

प्रभावित हुई कई इलाकों की बिजली
तमाम दावों के बाद भी शहर में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। बृहस्पतिवार दोपहर हुई बारिश में लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, विकासपुरी, शारदा रोड, बिजली बंबा बाईपास, सदर, बेगमपुल, लेडीज पार्क, टाउन हॉल, पीएल शर्मा आदि बिजलीघरों की आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश बंद होने के बाद करीब 3 बजे तक फाल्ट ठीक किए जा सके। इसके बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से कुछ जगह इंसुलेटर और जंफर आदि फुंकने से कुछ देर के लिए आपूर्ति प्रभावित हुई थी। बारिश के बाद सभी जगह की आपूर्ति सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें