फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुनगुनी धूप से मिली राहत

विज्ञापन
इकरार अहमद..... मौसम....... तीन दिन बाद धूप खिली तो सरस्वती लोग में धूप का आनंद लेती महिलाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के चलते एनसीआर में पूरे दिन बारिश हुई और दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धूप न निकलने के कारण हाथ पैर सुन्न व गलन वाली ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। रविवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा और हवा चलने से हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस हुई। सुबह 11 बजे तक सूरज बादलों से आगोश से निकला और खिली धूप में शहरवासियों ने ठंड से राहत महसूस की।
विज्ञापन

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि एक दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया रहने की संभावना है, हालांकि धूप निकलने से कोहरा छट जाएगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी तेज हवा चलने से एक्यूआई का स्तर 100 से नीचे आकर 98 दर्ज किया गया। गंगानगर में 78, जयभीमनगर में 87, पल्लवपुरम में 130, दिल्ली रोड 145, बेगमपुल 138 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें