फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना किसानों के लिए राहत, समिति सदस्यता व उपज बढ़ोतरी की अंतिम तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा/मुंडाली। गन्ना किसानों के हित में पेराई सत्र 2026-27 के लिए सहकारी गन्ना समिति मेरठ पर गन्ना समिति सदस्य एवं उपज बढ़ोतरी की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्तूबर की गई है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों तथा किसान प्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए यह अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ के समिति सचिव मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक समिति की सदस्यता नहीं ली है, वह निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकते हैं तथा पहली बार गन्ने की खेती करने वाले किसान भी समिति सदस्य बनकर गन्ना आपूर्ति की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। जिन किसानों के पास जिले के औसत से अधिक गन्ने की उपज है वह भी 10 अक्तूबर तक उपज बढ़ोतरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
समिति सचिव मुकेश कुमार पांडेय ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान निर्धारित अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते समिति सदस्यता तथा उपज बढ़ोतरी के लिए आवेदन करें। समिति से जुड़कर किसान गन्ना आपूर्ति की प्रक्रिया का लाभ उठा सकते है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति स्तर पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर किसान टोल फ्री नंबर 18001213203 पर भी कभी भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें