फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया के रिश्तेदार ने तमंचा लहराया, मारपीट की

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब माफिया के रिश्तेदार ने तमंचा लहराया, मारपीट की
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर में नई बस्ती के आईटीआई के पस शराब तस्कर गणेश के देवते की गुंडई देेखने को मिली। टशनबाजी को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी, जिसके बाद उस पर तमंचा तान दिया। लोगों ने आरोपी को दबोच कर उसकी पिटाईकरने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तमंचा बरामद करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शराब तस्कर गणेश का देवता कार्तिक है। कार्तिक का गौरव से रविवार को टशन बाजी को लेकर विवाद हो गया। पहले भी कई बार आपस में झगड़ चुके है। गौरव ने कार्तिक के थप्पड़ मार दिया। कार्तिक अपने साथियों के साथ गौरव के पास पहुंचा और गौरव पर हमला कर दिया और तमंचा लगा दिया। इस दौरान गौरव पक्ष के लोग आ गए और गणेश के देवते कार्तिक को दबोच लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर टीपी नगर विवेक शर्मा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है। शराब तस्कर गणेश के रिश्तेदार से तमंचा मिला है। सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। तमंचा बरामद पुलिस ने कर लिया है।
विनीत भटनागर
एसपी सिटी
मेरठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें