सेंक्चुरी से भटक कर सड़क पार कर रहे बारसिंघा की वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
- फोटो : BHESUMA
बहसूमा। मेरठ-पौड़ी हाईवे स्थित मोड़ खुर्द गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह वाहन से टकराकर बारहसिंघा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को अपने साथ ले गई।
ग्राम प्रधान धर्मेंद्र फौजी व किसान हरेंद्र सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह एक बारहसिंघा सेंक्चुरी क्षेत्र से भटक कर मेरठ-पौड़ी हाईवे पर मोड़ खुर्द के पास जा पहुंचा। यहां सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी बारहसिंघा के शव को अपने साथ ले गए।