फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानू गंगनहर पुल पर तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी

विज्ञापन
सरधना गंगनहर पुल के निकट क्षतिग्रस्त कार को थाने लाया। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गंगनहर पुल के पास बारिश के दौरान तेज गति कार ट्रक में जा घुसी। कार सवार दो युवक घायल हो गए। घटना से कई घंटे तक जाम की स्थिति रही। वहीं कांवड़ मार्ग पर अनियंत्रित कार पलटे हुए ट्रॉली से जा टकराई। जिससे सड़क से आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेरठ की ओर से आ रही कार शामली की तरफ जाते समय नानू गंगनहर पुल के निकट अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार अनिल व दिनेश घायल हो गए। क्षतिग्रस्त कार बीच में खड़े होने से कई घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। उधर दिल्ली-मुस्तफाबाद निवासी नवाजिस मोहननगर से कार द्वारा मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा था। कांवड़ मार्ग पर कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए एक ट्राली में जा घुसी। हालांकि नवाजिस को चोट नहीं लगी। इस घटना से भी जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें