मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। मेट्रो और मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा का जिम्मा उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स संभालेगी। एसपीजी ने भी अपनी कमान संभाल ली है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर उतरवाकर रिहर्सल किया गया। एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी अविनाश पांडे ने वहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को सुरक्षा संबंधी विस्तृत ब्रीफिंग दी गई है। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी दी। प्रधानमंत्री शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन से मेरठ साउथ तक यात्रा करेंगे। इस दौरान सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी एसपीजी और यूपीएसएसएफ को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री मोहिउद्दीनपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री मोहिउद्दीनपुर में एसपीजी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। शताब्दीनगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक और मोहिउद्दीनपुर के आसपास करीब 5 किलोमीटर का दायरा है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी पूरी निगरानी रखी जा रही है।