फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा पार्षद ने लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, पलायन की धमकी से दहशत

विज्ञापन
सिविल लाइन में भाजपा पार्षद ने लगाया मकान बिकाऊ का बैनर। स्रोत वायरल वीडियो
विज्ञापन
वार्ड-29 सुभाष नगर निवासी भाजपा पार्षद पवन चौधरी ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाकर परिवार सहित पलायन की चेतावनी दे दी हैं। इंसाफ ना मिलने पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम वाले दिन रविवार को आत्मदाह करने की धमकी दी। आरोप है कि कुछ लोग उनको धमकियां दे रहे हैं। इससे परिवार दहशत में हैं। घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पार्षद को हाउस अरेस्ट कर लिया हैं।
विज्ञापन

पार्षद का आरोप है कि शुक्रवार को उन्हें अज्ञात नंबरों से 50 से अधिक कॉल आए, जिनमें जान से मारने की धमकी दी गई हैं। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों से उनका परिवार दहशत में है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पार्षद अपनी आपबीती बताते नजर आ रहे हैं। पार्षद ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई हैं।

लावारिस कुत्तों को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया है कि विवाद की शुरुआत मोहल्ले में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुई। पार्षद के मुताबिक एक गैर-सरकारी संगठन से जुड़ी महिला क्षेत्र में कुत्तों को लोगों के घरों के सामने खाना खिलाती है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे। पार्षद का कहना है कि सात जनवरी को उन्होंने निगम की टीम बुलाकर लावारिस कुत्तों को पकड़वाने की कोशिश की थी। आरोप है कि इसी दौरान महिला और उसके बेटे ने टीम का विरोध करते हुए पार्षद के साथ अभद्रता की। दूसरी ओर महिला पक्ष ने पार्षद पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पार्षद ने महिला और उसके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन


आत्मदाह की चेतावनी से हरकत में आया प्रशासन
पार्षद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम वाले ही दिन रविवार को आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इसको देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस सक्रिय हुई और सुभाष नगर स्थित उनके घर पहुंच गई। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए एहतियातन पुलिस ने पार्षद को घर पर ही निगरानी में ले लिया है। पार्षद को ‘हाउस अरेस्ट’ जैसी निगरानी में रखा गया है और उनके घर पर दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। धमकी देने वाले नंबरों की भी पड़ताल कराई जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें