मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण शुक्रवार 15 नवंबर को शुरू हो रहे हैं। आनलाइन पंजीकरण स्कूल की वेबसाइट पर सुबह आठ बजे से 30 नवंबर मध्य रात्रि तक चलेंगे। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए स्कूल के गेट नंबर-1 से 15 से 30 नवंबर तक सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक पंजीकरण फार्म प्राप्त कर सकते हैं। अभिभावक स्कूल की वेबसाइट www.klischool.com पर विस्तृत दिशा-निर्देश देखकर पंजीकरण करा सकते हैं।
कैंट स्थित सोफिया गर्ल्स स्कूल ने भी सत्र 2025-26 में कक्षा एलकेजी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 16 दिसंबर को शुरू होंगे और 17 तक चलेंगे। जो अभिभावक बिटिया का प्रवेश स्कूल में कराना चाहते हैं वह दोनों तिथियों पर सुबह आठ बजे से रात साढ़े नौ बजे तक आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। आनलाइन पंजीकरण स्कूल की वेबसाइट www.sophiameerut.org पर ही होंगे।
परतापुर बाईपास स्थित सेंट पैट्रिक्स एकेडमी में कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक से कक्षा छह तक में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण 18 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेंगे। पंजीकरण केवल आनलाइन होंगे।
सेंट मेरीज एकेडमी में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा नर्सरी में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण दो से चार दिसंबर तक चलेगा। एडमिशन नोटिस स्कूल की वेबसाइट https://stmarysmeerut.com पर जारी करने के साथ ही स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दिया गया है।