जीजा द्वारा उधार में दिए पांच लाख रुपये वापस मांगने पर क्षुब्ध साले ने दस पंद्रह बदमाशों के साथ जीजा के घर पर हमला बोल दिया। यहां जीजा के परिजनों के साथ मारपीट करने के साथ साथ घर में रखी ढाई लाख की नगदी व सोने चांदी के जेवरात भी निकाल ले गए। पीडितों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
आंसु पुत्र अशरत ने अपने साले बावली रोड निवासी गूडडू को पांच लाख रूपये उधार दिए थे, कई माह बीत जाने के बाद जब उसने रूपये नहीं लौटे तो उन्होंने उस पर रूपये देने का दवाब बनाया। शुक्रवार को उसने अपने साले से रूपये मांगे तो उसने पहले उसे गाली गलौच की और बाद में कुछ हथियार बंद लोगों को लेकर वाजिदपुर गांव पहुंचा और उसके घर पर हमला बोल दिया।
वहां मौजूद आंसु व उसके भाई शानू के साथ मारपीट की, उनका आरोप है कि उन्हेंने घर में घुसकर अलमारी तोडकर ढाई लाख की नगदी व एक लाख के सोने चांदी के जेवरात उठाकर ले गए और जाते हुए धमकी दे दिए यदि रुपये मांगा तो पूरे परिवार को जान से मार देगें। पीडितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से गुहार लगायी और चार नामदर्ज व अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी, पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में जब एसएसआई रमेश सिन्धु से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि मामले की जांच की जा रही है, मारपीट का मामला लग रहा है, यदि अन्य मामला निकला तो सख्त कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/