फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीयर के शौकीनों ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक साल में गटक गए दो करोड़ केन, पढ़िए ये खास रिपोर्ट

Mon, 17 Apr 2023 05:02 PM IST
कपिल kapil विनोद फोगाट, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : बीयर के शौकीनों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बताया गया कि बीयर के शौकीन एक साल में दो करोड़ से अधिक केन गटक गए। पढ़िए यह खास रिपोर्ट-
विज्ञापन
बीयर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले में पिछले एक साल में लोग 2,02,35,841 केन बीयर गटक गए। आबकारी विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले साल के मुकाबले इस साल बीयर के शौकीन बढ़ गए हैं। साथ ही शहर के मुकाबले देहात में देसी शराब की मांग बढ़ी है। विदेशी शराब की बिक्री सामान्य रही है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष होली के तुरंत बाद से ही तापमान बढ़ने लगा था। अप्रैल में गर्मी ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े। इस बीच लोगों ने बीयर पीने के भी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए। ठंडी बीयर की मांग शहर से लेकर देहात तक बढ़ी है। बीयर की मांग बढ़ने के कारण दूसरे प्रदेशों राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, पंजाब और मध्य प्रदेश से बीयर मंगानी पड़ी। जिले में देसी शराब पीने वालों की संख्या विदेशी शराब पीने वालों से ज्यादा रही। 

बता दें कि पिछले वर्ष जिले में देसी शराब की एक करोड़ 56 लाख 78 हजार बोतल की बिक्री हुई। विदेशी शराब की 69 लाख 81 हजार 402 बोतल की बिक्री हुई। होली व चुनाव के करीब आते ही शराब की बिक्री और तेज हो जाती है। कारोबारियों के लिए शराब का पुराना स्टॉक खपाने के लिए होली और चुनाव काफी सहायक होता है। चुनावी दौर में शराब के साथ बीयर की मांग भी बढ़ती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अतीक हत्याकांड: हमलावरों ने किया बड़ा खुलासा, चौंका देगा पिस्टल का ये राज, मेरठ के अपराधी से हुई थी मुलाकात

विज्ञापन

कोरोना के बाद बढ़ी बीयर की मांग
जिला आबकारी अधिकारी आलोक सिंह के अनुसार कोरोना के बाद बीयर की मांग में इजाफा हुआ है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक बीयर पीने वाले शौकीन बढ़े है। बीयर पीने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी में इसकी मांग अधिक हो जाती है। जिस कारण बीयर ठेकों पर गर्मी के शुरू होने से पहले ही स्टॉक जमा कर लिया जाता है।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता सुसाइड केस: मां के नहीं थम रहे आंसू, बिलखते हुए बोलीं- नहीं चाहिए चेयरमैनी-मेंबरी, मेरा लाल लौटा दो

देसी शराब की गुणवत्ता पर उठे सवाल
देसी शराब की गुणवत्ता पर बीच-बीच में सवाल खड़े होते रहे हैं। शराब के शौकीनों आरोप लगाते रहे हैं कि देसी शराब की कुछ दुकानों के मुनीम नकली रैपर व बोतल रखते हैं। इनमें आधी शराब व आधा पानी मिलाकर बेच डालते हैं। ग्राहकों की शिकायत पर कोई कार्रवाई दुकानदारों पर नहीं होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें