फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई सरिया के 28 टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की एक्टिवा भी कब्जे में ली है।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पल्लवपुरम निवासी हर्ष चौहान ने 25 जुलाई को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनके निर्माणाधीन मकान से लोहे का सामान चोरी हो गया। पुलिस जांच के दौरान प्रकाश में आए एकतानगर निवासी अनुभव सिवाच (26) को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात पीएसी नाले के पास उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई सरिया के 28 टुकड़े बरामद किए। पुलिस के अनुसार, चोरी में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी कब्जे में ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें