फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल में फिर सामने आई कोविड वार्ड की हकीकत, आई शील्ड टूटी, फटी पीपीई किट, स्टाफ परेशान

Tue, 30 Jun 2020 11:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  •   प्राचार्य ने प्रमुख सचिव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समस्या से कराया अवगत
विज्ञापन
meerut medical - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल के कोविड-19 वार्ड में  आई शील्ड टूटी है, कैंची में जंग लगा है और पीपीई किट फटी हुई है, इसमें चेन भी नहीं है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर इनके फोटो वायरल हुए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है मेडिकल के कोविड-19 वार्ड में ड्यूटी कर रहा स्टाफ खराब क्वालिटी के उपकरणों से परेशान है। हालांकि वह इसकी शिकायत लिखित में नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें कार्रवाई होने का डर है। मौखिक रूप से वह मेडिकल के अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें: हवलदार की हत्या का बदला लेने, जब नकली बरात लेकर पहुंचा मेरठ का पुलिस अफसर, कुख्यात 'डाॅन' के खात्मे की दिलचस्प कहानी
विज्ञापन


कोविड वार्ड का स्टाफ आंखों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष डिजाइन का बड़ा चश्मा लगाते हैं। शरीर को सुरक्षित रखने के लिए पीपीई किट पहनते हैं। हालांकि पीपीई किट एक बार पहनने के बाद उसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता है। लेकिन इन पीपीई किट की क्वालिटी इतनी खराब है कि पहनते वक्त ही यह फट जा रही हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग का कहना है कि यह सामान शासन की तरफ से लखनऊ से आया है। इस संबंध में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव को भी अवगत करा दिया गया है कि इनकी क्वालिटी खराब है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें