फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से निकाह करने को तैयार युवक, क्लीनचिट मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से निकाह करेगा आरोपी, क्लीनचिट मिली
विज्ञापन

मेरठ। महिला जिद पर अड़ी थी कि आरोपी मुझसे निकाह करे या फिर जेल जाएगा। रातभर थाने की हवालात में बैठने के बाद आरोपी बोला कि मैं महिला से निकाह करने को तैयार हूं। जिस पर पुलिस ने आरोपी को क्लीनचिट दे दी। पुलिस ने कहा कि दोनों परिवार के लोगों में सहमति जताकर थाने में लिखकर दे दिया।
घंटाघर स्थित होटल में महिला के साथ दुष्कर्म और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत मंगलवार को एसएसपी से की थी। महिला की शिकायत पर आरोपी युवक को पुलिस उठाकर लाई और फिर जांच की। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला ने कहा कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है। अब पति के पास जा नहीं सकती और मायके वाले ले जाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस से कहा कि आरोपी से मेरा निकाह करा दो। जिस पर आरोपी ने मना कर दिया कि मै जेल जाने को तैयार हूं, लेकिन निकाह नहीं करूंगा। इस मामले को लेकर दो दिन से देहलीगेट थाने में दोनों परिवार के लोगों की मीटिंग हो रही थी। बुधवार को आरोपी ने कहा कि मैं महिला से शादी करने को तैयार हूं। जिस पर पुलिस ने आरोपी को क्लीनचिट दे दी।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि महिला दो बच्चों की मां है। पति से उसके तलाक की बात चल रही है। दोनों परिवार के लोगों की बातचीत होने के बाद समझौता हो गया है। थाने में लिखित में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें