फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अखबार पढ़ने की आदत से छात्रों में बढ़ रहा आत्मविश्वास

विज्ञापन
सरधना। प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद की प्रार्थना सभा में अमर उजाला अखबार को पढ़कर सुनाया गया। स
विज्ञापन
सरधना। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय इस्लामाबाद में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने समाचार पत्रों का वाचन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस पहल से बच्चों में न केवल आत्मविश्वास बढ़ रहा है, बल्कि उन्हें देश-दुनिया की ताजा जानकारी भी मिल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रार्थना सभा में कक्षा पांच की छात्रा आरजू ने विकास परिषद आज से जारी करेगी नोटिस, लखनऊ की टीम भी पहुंचेगी खबर का वाचन किया। कक्षा चार के छात्र रिहान ने प्रथम पृष्ठ की अन्य महत्वपूर्ण खबरें प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों के स्पष्ट उच्चारण और आत्मविश्वास ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानाध्यापक जाकिर मलिक ने कहा कि समाचार पत्र पढ़ने की आदत बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें