तेज धूप में खड़ी कार में बनती हैं खतरनाक गैस
विशेषज्ञों के मुताबिक कारों में लगे डैश बोर्ड, सीट कवर, मैट, छत, हैंडल व एयर फ्रेशनर में कई केमिकल के साथ बेंजीन मौजूद होता है। धूप होने पर यह बेंजीन सक्रिय हो जाता है।
क्या होता है बेंजीन
बेंजीन एक एरोमैटिक यौगिक होता जिसमें गंध होती है। यह सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों में से एक है, जो दैनिक उपयोग के उत्पादों जैसे डिटर्जेंट, प्लास्टिक और रबर आदि के निर्माण में इस्तेमाल किया जाता है। बेंजीन एक तरल है जो रंगहीन और ज्वलनशील होता है, जिसमें एक मीठी गंध होती है।
जब बहुत देर धूप में पार्किंग में खड़ी कार का गेट खोलकर चालक अंदर बैठता है तो प्लास्टिक के साथ कुछ दूसरे केमिकल की दुर्गंध महसूस होती है। इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही दुर्गंध संकेत देती है कि एसी ऑन करने से पहले खिड़की के शीशे उतार दें। बेंजीन बेहद खतरनाक हाइड्रोकार्बन है, जो शरीर के लिए घातक है।
धूप में खड़ी कार में पॉलिश से ओजोन, हाइड्रोजन डाइआक्साइड व कार्बन डाइआक्साइड जैसी खतरनाक गैसों का उत्सर्जन होता रहता है। इससे इंसान का दम घुट सकता है। इससे इंसान की मौत हो जाती है।
कार में वेंटिलेशन होना बेहद जरूरी
मेरठ में KIA ऑटोमोबाइल के आईकॉनिक KIA मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि आप कार में आराम कर रहे हैं या बच्चों को अकेला छोड़कर जा रहे हैं तो अलर्ट रहें। कार में वेंटिलेशन बेहद जरूरी है। यदि एसी भी चला रहे हैं तो एक बार कार के चारों शीशे डाउन करके हवा आने दें, एसी ऑन करें और फिर कार के शीशे ऊपर कर लें।
इन चीजों का भी रखें ध्यान
KIA के सेल्स मैनेजर राजीव चौहान ने बताया कि कार में रेस्ट कर रहे हैं और कार धूप में खड़ी है तो लंबे समय तक एसी ऑन न रखें। बीच में खिड़की खोलकर बंद कर सकते हैं। नई कारों में अंदर के तापमान का पता चल जाता है लेकिन सभी में ये सुविधा नहीं होती। ऐसे में कार में ओवरहीटिंग होने पर या किसी तरह की गंध महसूस होने पर कुछ देर के लिए खिड़कियां खोल दें, या सनरूफ है तो बेहतर है। कार में कूलेंट पूरा भरा रहना चाहिए। इंटर कूलर समय समय चेंज कराते रहें।