फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बंद कार में खेल रहा था मासूम, चंद मिनटों में तड़प-तड़पकर थम गई सांसे, दम घुटने से हुई मौत

Sat, 27 Apr 2024 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में धूप में खड़ी कार में खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में शुक्रवार को खेलते समय पांच वर्षीय मासूम अरहान धूप में खड़ी कार में बंद हो गया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

विज्ञापन


गांव डूंगर निवासी नफीस खान की पुत्री तमनया की शादी दस वर्ष पूर्व गांव शेखपुरा थाना बिनौली जिला बागपत में हुई थी। उसकी दो पुत्री और एक पुत्र अरहान है। तमनया की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इसके बाद से अरहान की परवरिश के लिए नाना नफीस उसे अपने गांव डूंगर में ले आए थे। तब से वह नाना के घर पर ही रह रहा था। अप्रैल माह में ही नाना ने उसका स्कूल में दाखिला कराया था। 

शुक्रवार को नफीस के घर रिश्तेदार आ गए। वह अपनी कार रास्ते में एक साइड में खड़ी करके अंदर चले गए। इसी बीच अरहान खेलता हुआ घर से बाहर आ गया। वह अनलॉक कार की खिड़की को खोलकर कार के अंदर बैठ गया। इसके बाद कार अचानक लॉक हो गई। अरहान की शीशे बंद कार के अंदर ही दम घुटने से तड़पकर मौत हो गई। परिवार के लोग दो-तीन घंटे तक उसकी गांव में तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। 

 

वहीं, रिश्तेदारों ने अपने घर जाने के लिए जैसे ही कार का दरवाजा खोला तो अरहान का शव कार की सीट पर पड़ा मिला। उसे देख परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद सूचना देकर अरहान के पिता सलीम को शेखपुरा से बुलाया गया। वह अरहान के शव को लेकर गांव शेखपुरा चले गए। यहां परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
 
विज्ञापन

तेज धूप में खड़ी कार में बनती हैं खतरनाक गैस
विशेषज्ञों के मुताबिक कारों में लगे डैश बोर्ड, सीट कवर, मैट, छत, हैंडल व एयर फ्रेशनर में कई केमिकल के साथ बेंजीन मौजूद होती है। जब बहुत देर धूप में पार्किंग में खड़ी कार का गेट खोलकर चालक अंदर बैठता है तो प्लास्टिक के साथ कुछ दूसरे अलग केमिकल की दुर्गंध महसूस होती है।

इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही दुर्गंध संकेत देती है कि एसी ऑन करने से पहले खिड़की के शीशे उतार दें। बेंजीन बेहद खतरनाक हाइड्रोकार्बन है, जो शरीर के लिए घातक है।

धूप में खड़ी कार में पॉलिस से ओजोन, हाइड्रोजन डाइआक्साइड व कार्बन डाइआक्साइड जैसी खतरनाक गैसों का उत्सर्जन होता रहता है। इससे इंसान का दम घुट सकता है। इससे इंसान की मौत हो जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें