गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एके
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को आरसीए इलेवन और गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें आरसीए इलेवन ने मैच जीता।
आरसीए इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसमें मुकुल ने 45, मनु ने 47 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में केशव ने 3 , हसन ने तीन, और फवाज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.5 ओवर में 159 रन बनाए। टीम की ओर से फहाद ने 35, मोआज ने 30, वंशिका ने 31, ईशान ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्जुन और ध्रुव ने 4 और शिव ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।