फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किठौर में राशन कार्ड सत्यापन बैठक स्थगित, 40 अपात्र मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किठौर। गांव पंचायत नंगली किठौर के ग्राम सचिवालय में मंगलवार को अंत्योदय राशन कार्डों की पात्रता जांच के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी। अपेक्षित उपस्थिति न होने और कोरम पूरा न होने के कारण यह बैठक स्थगित करनी पड़ी। अब अगली बैठक 28 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में प्रशासनिक अमले की ओर से सिर्फ ग्राम सचिव ही उपस्थित रहे। जिसके चलते सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। गांव के सुबोध कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। इसी शिकायत के बाद प्रशासन ने अंत्योदय राशन कार्डों की जांच शुरू की थी। पूर्व में हुई जांच में गांव के 46 में से 40 अंत्योदय कार्डधारक अपात्र श्रेणी के पाए गए थे। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद कार्डधारकों ने कोई साक्ष्य या स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी माछरा के निर्देश पर मंगलवार को खुली बैठक में सूची का सत्यापन कराया जाना था। कोरम अधूरा रहने के कारण प्रशासन ने सत्यापन की अगली तिथि 28 अक्तूबर तय की है। इस बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में अग्रिम कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें