मेरठ। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 17 अक्तूबर से मुरादाबाद में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इस दौरान ट्रायल में मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर आदि जिलों से आए खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। चयनित खिलाड़ियों की घोषणा बाद में की जाएगी। ट्रायल के आधार पर बुधवार को मंडल टीम की घोषणा हो सकती है। संवाद