फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से निकाली रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। मानसरोवर गार्डन स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को हुए महोत्सव में भव्य रथयात्रा निकाली गई। मंदिर में उपाध्याय वृषभानंद महाराज के ससंघ सानिध्य में चार नवीन जिनबिंबों की स्थापना हुई। यह पुण्य कार्य सुरेंद्र जैन व संजय जैन के सौजन्य से हुआ।
प्रतिष्ठाचार्य नमन भैया के निर्देशन में कॉलोनी के लोगों ने पार्श्वनाथ महामंडल विधान किया। लड्डू अर्पित किए गए। उपाध्याय वृषभानंद महाराज ने कहा कि मंदिर में प्रवेश कर भगवान की प्रतिमा दर्शन मात्र से हमारा रोम रोम प्रफुल्लित हो जाना चाहिए। हमें यह भाव रखना चाहिए कि हम भगवान के दर्शन करने अपनी आत्मा के दर्शन करने आए हैं। मंदिर में भाव खराब नहीं करने चाहिए। गलत कार्यों का अनुमोदन भी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही रथयात्रा शुरू हुई। यात्रा में खवासी बनने का सौभाग्य प्रासुक जैन को प्राप्त हुआ। सारथी की भूमिका अजय जैन ने निभाई। कुबेर इंद्र की भूमिका में राजीव जैन ने शोभायात्रा को भव्यता प्रदान की। रथयात्रा मानसरोवर गार्डन से न्यू शंभू नगर, विश्व एंक्लेव होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यात्रा का कई जगह पर स्वागत किया गया। सभी भजन, कीर्तन, नाच, गायन करते हुए उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया कि रथयात्रा में सीए ऋषभ जैन, अनिल जैन, सौरभ जैन, नितिन विजय, संजय, अवनीश आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें