फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर पर लगी रासुका न हटाने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 07 Nov 2017 08:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भीम आर्मी के सदस्यों ने दी चेतावनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने चंद्रशेखर पर रासुका लगाए जाने पर रोष व्यक्त किया। समिति के प्रतिनिधि मंडल ने रासुका न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी कार्यालय पहुंचा और एसएसपी से रासुका हटाने की मांग की। समिति के जिलाध्यक्ष साधुराम ने कहा कि नौ मई को सहारनपुर में हुए दंगे के मुख्य आरोपी बनाए गए चंद्रशेखर उर्फ रावण पर 19 मुकदमे दर्ज कराए गए। इनमें से 14 मुकदमों को मर्ज किया गया। इसमें से चंद्रशेखर उर्फ रावण एक मुकदमे में स्थानीय अदालत से जबकि चार मुकदमों में उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के तुरंत बाद चंद्रशेखर पर रासुका लगाया जाना न्याय संगत नहीं है। 

पढ़ें : 'रावण' ने पेशी के बाद कहा, रासुका से नहीं लगता डर

समिति के महासचिव रणधीर सिंह ने कहा कि प्रशासन की इस गलत एवं असंवैधानिक तरीके से की गई कार्रवाई को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर से असंवैधानिक तरीके से की गई रासुका की कार्रवाई को तत्काल समाप्त किया जाए। अन्यथा की स्थिति में समिति बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर इसम सिंह गौतम, सुलेखचंद, प्रवेश कुमार, सुमित कुमार, कस्तूरी गौतम, कश्मीर सिंह, सीमाराम मौर्य, मुनेश, अवधेेश, हंसराज गौतम, सेठपाल गौतम, डीपी सिंह मीणा, पूनम, रेखा, मनीषा, रविश कुमार, वेदपाल, भूषण कुमार, अशोक, उधल सिंह, सुरेश गौतम, नरेश गौतम, जनेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें