फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभित विवि में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। शोभित विवि में डॉ. सीवी रमन जयंती पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अभय कुमार प्रबंध निदेशक दयाल फर्टिलाइजर, शोभित विवि के कुलपति प्रो. शक्ति देव मुखर्जी एवं प्रो. पूनम देवदत्त ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि अभय कुमार ने छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रो. शक्ति देव मुखर्जी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए छात्र-छात्राओं से विज्ञान से जुड़ने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में कनिष्क गोयल प्रथम, अनमोल शर्मा डीएमए द्वितीय, केएल इंटरनेशनल के शिवांक महेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विवि के कुलसचिव विजय कुमार सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान डॉ. अभिषेक डबास, विनोद शर्मा, अनिकेत कुमार, डॉ. सिद्धार्थ नंदन, शमशाद, शहजाद, छविलाल सिंह, मनोज कुमार, श्रद्धा मौर्या, डॉ. ज्योति शर्मा, वीणा रावत, रूपेश कुमार, डॉ. नेहा यजुर्वेदी, डॉ. मनीषा रस्तौगी, शिवा शर्मा, नरेंद्र, प्रेमपाल सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, नवीन, सुमित वीर, भानु प्रताप, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें