फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल देशभर में आयोजित करेगा दिवाली कार्यक्रम : ईश्वरी प्रसाद

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की  बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारी। (मवाना)
विज्ञापन
झारखंड़ी शिव मंदिर में संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक
विज्ञापन

मवाना। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक झारखंड़ी शिव मंदिर में संपन्न हुई। मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि आगामी समय में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा दिवाली कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किए जाएंगे।
ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि देश के अंदर डॉ. प्रवीण तोगड़िया को हिंदुओं के सेनापति के रूप में देखा जा रहा है। देश के अंदर अगर हिंदू की आवाज को कोई पूरे दमदार तरीके के साथ उठा रहा है तो वह डाॅ. प्रवीण तोगड़िया ही हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष प्रेम पाल चौहान ने कहा कि संगठन का विस्तार करना है। संगठन को गांव-गांव और गली- गली में खड़ा करना है। अगले छह महीने के अंदर मेरठ जिले में 100 गांव, 50 वार्ड और 12 नगरों में संगठन की समितियों को पूर्ण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का जिला कार्याध्यक्ष कल्लू पंडित, नगर अध्यक्ष मवाना ⁠अंकुर रस्तोगी, राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर महामंत्री वंश सैनी, नगर मंत्री लवणीश को मनोनीत किया गया। मवाना के वार्ड 5 और दो गांवों की समितियों को पूर्ण किया गया। बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग महामंत्री गौरव गर्ग, महानगर महामंत्री अपूर्व रस्तोगी, महानगर मंत्री तरुण कंसल, नगर उपाध्यक्ष अशोक, गौरव चौहान, लकी चौहान, प्रियांशु, बादल, शिवांश, अंकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें