सपा कार्यकर्ता सीएम के नाम तहसील में ज्ञापन देने पहुंचे। (मवाना)
मवाना। सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम नायब तहसीलदार अंकित कुमार को ज्ञापन दिया। जिसमें हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि पिछले दिनों गंगा नदी में आई बाढ़ ने कहर बरपाया। बांध टूट गया, फसलें बर्बाद हो गईं। हस्तिनापुर से चांदपुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गया। दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया और गरीबों के मकान ध्वस्त हो गए। चांदपुर को जोड़ने वाले मार्ग को तत्काल प्रभाव से निर्माण कराया जाए। मिश्रीपुरा निवासी मनोज गिरी का मकान बाढ़ से गिर गया था। उसका मुआवजा मात्र चार हजार रुपये दिया गया है। खरखाली में बाढ़ के डर से गांव वालों ने खुद मकानों को तोड़ा, अभी तक उनकी सरकार ने कोई मदद नहीं की। ज्ञापन में किसानों की नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा दिए जाने, मनोज गिरी को भी उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर मुआवजा वापस कराने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में किशोर वाल्मीकि, नरवैर सिंह खालसा, मनोज, नरेश आदि काफी संख्या में थे।