फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों के खिलाफ हंगामा

विज्ञापन
तहसील में राशन डीलर के खिलाफ हंगामा करते माखननगर व कौल के ग्रामीण। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
राशन डीलरों के खिलाफ हंगामा
विज्ञापन

मवाना। माखनगर तथा कौल गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर राशन डीलर के खिलाफ हंगामा कर आपूर्ति निरीक्षक का घेराव किया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव माखन नगर व कौल गांव के राशन उपभोक्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने राशन डीलर के खिलाफ हंगामा कर हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर राशन लेने पहुंच रहे उपभोक्ताओं के साथ गाली गलौज और अभद्रता करने पर उतारू रहता है। माखनगर के गांव वालों का आरोप था कि राशन डीलर ने अपनी पुत्र वधू का अंत्योदय का राशन कार्ड बनवा रखा है। राशन डीलर 15-16 वर्षों से एजेंसी चला रहा है। राशन उपभोक्ताओं ने आपूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार का घेराव किया। ग्रामीण एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव के पास पहुंचे और शिकायत की। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंप कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। माखनगर के राजीव, सुनील, सुदेश, राजू, अमित, कंवरपाल, धनवीर, ताहिर, तिलकराम, नवीन, अरुण, जयकार, वेदपाल तथा गांव कौल की रजनी, शोभा, संगीता, कांता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें