फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RAPIDX: बस मार्च तक इंतजार, 75 फीसदी काम पूरा, नमो भारत पहुंचेगी मेरठ के द्वार

Sat, 21 Oct 2023 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने नमो भारत ट्रेन को साहिबाबाद से दुहाई तक हरी झंडी दिखाने के साथ ही मेरठ तक नमो भारत ट्रेन को मार्च तक हरी झंडी दिखाने का भी एलान कर दिया। प्रधानमंत्री बोले- अगले साल रैपिडएक्स का उद्घाटन करने आपके बीच आऊंगा।
विज्ञापन
साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपिडएक्स से मेरठ से दिल्ली तक के सफर का सपना अगले साल मार्च तक पूरा हो जाएगा। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद स्टेशन पर देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत को हरी झंडी दिखाने के साथ ही नमो भारत का मेरठ तक का हिस्सा एक साल में तैयार हो जाने का एलान कर दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं। रैपिड रेल का मेरठ वाला हिस्सा एक साल में पूरा होगा। तब भी मैं आपके बीच आऊंगा। माना जा रहा है कि दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक 75 फीसदी काम पूरा हो जाने के कारण अगले साल मार्च तक रैपिड रेल दौड़ पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime Report: शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व बच्चा घायल

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

साहिबाबाद से दुहाई तक शुक्रवार को रैपिड दौड़ने के बाद अब दुहाई से मेरठ साउथ तक रैपिड लाने की कवायद तेज कर दी गई है। यहां ट्रैक बिछाने का 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 

दुहाई से रैपिडएक्स कॉरिडोर में मुरादनगर, मोदीनगर दक्षिण, मोदीनगर उत्तर और मेरठ दक्षिण स्टेशनों का निर्माण पैकेज-3 का हिस्सा हैं। 25 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन पर वायाडक्ट निर्माण पहले ही पूरा कर लिया गया था। 

इस हिस्से में अप और डाउन मिलाकर कुल 50 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाया जा रहा है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि दुहाई से मेरठ दक्षिण तक के सभी स्टेशनों का निर्माण अब अगले चरण में पहुंच चुका है।

प्रधानमंत्री बोले अगले साल रैपिडएक्स का उद्घाटन करने आपके बीच आऊंगा
- मुरादनगर स्टेशन के कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवल की स्लैब कास्टिंग पूर्ण हो चुकी है। स्टेशन में फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है।  
- मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉर्थ दोनों स्टेशनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कॉनकोर्स लेवल की स्लैब कास्टिंग पूर्ण हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें