फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapid Rail: भूडबराल तक जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC के MD ने दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर का किया निरीक्षण

Sun, 05 May 2024 03:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Rapid Rail : नमो भारत ट्रेन जल्द ही भूडबराल तक दौड़ेगी। वहीं, शनिवार को एनसीआरटीसी के एमडी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी के एमडी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भूडबराल तक रेपिड जल्द ही चलेगी। शनिवार को एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक और आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के संयुक्त सचिव कुलदीप नारायण (आईएएस) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) के कॉरिडोर का व्यापक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरे की शुरुआत दिल्ली में सराय काले खां और न्यू आशोक नगर के बीच निर्माणाधीन खंड के निरीक्षण के साथ हुई। श्री नारायण ने कॉरिडोर पर चल रहे निर्माण के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समय पर कार्य पूरा करने और सुरक्षा नियमों के पालन की अहमियत पर जोर दिया।

इसके बाद नारायण साहिबाबाद और मोदीनगर नार्थ के बीच ऑपरेशनल आरआरटीएस कॉरिडोर पर ऑपरेशनल कार्यकलापों और यात्री अनुभव का मूल्यांकन करने के लिए आगे बढ़े। इसके बाद उन्होंने निरीक्षण जारी रखते हुए मेरठ सेक्शन में प्रवेश किया। इस बीच उन्होंने कॉरिडोर पर निर्माण की प्रगति जांची और इंजीनियरों व साइट पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ वार्ता की।

यह भी पढ़ें: Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली
विज्ञापन

वर्तमान में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरीडोर का 34 किलोमीटर का सेक्शन, साहिबाबाद से मोदी नगर नार्थ तक, जिसमें आठ स्टेशन हैं, संचालित है। बाकी के सेक्शन पर निर्माण की प्रगति तेजी से हो रही है। दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक सम्पूर्ण 82 किलोमीटर का कॉरिडोर जून 2025 की निर्धारित समय सीमा के भीतर संचालित करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें