काले घेरे किए गए
जिस स्थान से सुरंग खोदाई मशीन गुजर रही है वहां काले रंग के रिंग लगाए गए हैं, जिससे उस स्थान को सुरक्षित रखा जा सके। यह रिंग केसरगंज मंडी के आगे तक दोनों ओर लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा दुकानों के बाहर लोहे की सेटरिंग भी लगाई गई है। जिस स्थान पर अधिक खतरा है उस स्थान पर बैरिकेडिंग कर बंद किया जाता है। दो सुरक्षागार्ड तैनात किए जाते हैं।
चार मशीन बनाएंगी तीन भूमिगत स्टेशन
चार सुरंग खोदाई मशीन गांधी बाग से लेकर मेट्रो प्लाजा से आगे दिल्ली रोड की तरफ 500 मीटर आगे तक सुरंग तैयार करेंगी। इसमें तीन भूमिगत स्टेशन बनाए जाने हैं। मेरठ सेंट्रल, भैसाली और बेगमपुल स्टेशन।
वहीं, सुरंग में आपातकालीन स्थिति से बचाव के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। सुरंग में एक साइड वॉक-वे बनाया जाएगा। इसके अलावा हर 250 मीटर पर क्रॉस पास दिए जाएंगे। इन क्रॉस पास से लोग आपात स्थिति में एक सुरंग से दूसरी सुरंग में आ-जा सकेंगे।