फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलिंडर न मिलने से रैपिड रेल कार्य पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर न मिलने से रैपिड रेल कार्य रुका
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट दिल्ली से मेरठ तक चल रहे रैपिड रेल कार्य पर भी कोरोना का साया आ गया है। स्टेशन निर्माण सहित अन्य कार्यों में उपयोग होने वाले ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति न होने से कार्य को रोकना पड़ा है। इसके अलावा श्रमिकों को आइसोलेशन में जाने के लिए एफकान्स की तरफ से फ्लैट किराये पर लिए जा रहे हैं, जिससे इनका बचाव किया जा सके। अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की प्राथमिकता में प्रोजेक्ट से अधिक श्रमिक का बचाव करना है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने जनसामान्य के स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर रखा है। एनसीआरटीसी लगातार सरकार द्वारा उठाये जा रहे सभी कदमों का पालन कर रहा है और रैपिड रेल के सभी निर्माण स्थलों पर सुझाए गए सभी उपायों को कड़ाई से लागू किया है। कोरोना के कारण निर्माण में लगे कई इंजीनियर और मजदूर संक्रमित हुए हैं। जिनको नियमानुसार क्वारंनटाइन किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार रेग्युलर जांच और इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

स्थिति सामान्य नहीं तब तक नहीं लेंगे सिलिंडर
इस बार के कोरोना स्ट्रेन से पीड़ित व्यक्तियों को ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत पड़ रही है। जिस कारण मेडिकल सेवाओं के लिए ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ती जा रही है। लोगों की जान बचाने के लिए निर्माण और उद्योग धंधों में प्रयोग किये जाने वाले इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन की सप्लाई को हॉस्पिटल व मेडिकल सेक्टर के लिए रिजर्व करना समय की जरूरत है। इससे इस महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी और पीड़ितों को जीवन रक्षक ऑक्सीजन मिल पाएगी।
विज्ञापन

यहां उपयोग में आता है सिलिंडर
निर्माण कार्य में सिलिंडर का उपयोग कांक्रीट की कास्टिंग, क्लैप का निर्माण, पियर्स व पिल्लर्स के निर्माण में शटरिंग को जोड़ने और फिर काटना, फैब्रिकेशन, शटरिंग, डी शटरिंग आदि के कार्य पूरी तरह से रुक गए हैं। सिविल निर्माण, कंक्रीटिंग आदि का कार्य रुक गया है। आरआरटीएस प्रोजेक्ट में एमएस प्लेट या स्टील के मोटे चादरों का भी व्यापक इस्तेमाल होता है जिन्हें गैस कटर द्वारा काटा और जोड़ा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें