फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल निर्माण: निरीक्षण के दौरान टीम से भिड़े व्यापारी, हाथापाई की नौबत, पूरी तरह बंद नहीं होगा दिल्ली रोड

Sat, 08 Apr 2023 09:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

रैपिड रेल निर्माण : मेरठ में निरीक्षण के दौरान व्यापारी नगर निगम और पुलिस अधिकारियों से भिड़ गए। इस दौरान हाथापाई तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन
हंगामा करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रैपिड रेल के निर्माण के दौरान दिल्ली रोड को बंद करने की तैयारी से पहले शनिवार को नगर निगम, पुलिस और रैपिड रेल निर्माता कंपनी के अधिकारियों की टीम ने जैसे ही निरीक्षण शुरू किया तो व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। इस मुख्य मार्ग को बंद करने का विरोध करते हुए व्यापारी निगम और पुलिस के अधिकारियों से भिड़ गए। दिल्ली चुंगी पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और हाथापाई तक की नौबत आ गई। व्यापारी बोले मुख्य मार्ग बंद हुआ और विकल्प न मिला तो व्यापार ठप हो जाएगा। वे ऐसा नहीं होने देंगे। काफी हंगामे के बाद रामलीला ग्राउंड से मेट्रो प्लाजा तक पांच मीटर वनवे की व्यवस्था का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन


नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) की ओर से यह कार्य कराया जा रहा है। रैपिड रेल के निर्माण के चलते ही दिल्ली रोड को कुछ माह तक बंद करने से पहले सर्वे करने का निर्णय लिया गया था। इसके चलते ही टीम ने दोपहर 12 बजे दिल्ली चुंगी पर निरीक्षण शुरू किया तो संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित है। वह इस मुख्य मार्ग को ऐसे बंद नहीं होने देंगे। एनसीआरटीसी के अधीक्षण अभियंता अधिकारी पवन कुमार ने व्यापारियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें घेरते हुए व्यापारी विरोध जताते रहे। इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार राय और निगम के सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह ने भी मामला शांत कराने की कोशिश की, मगर काफी देर तक गहमा-गहमी होती रही।

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि कारोबार बचाने के लिए पहले विकल्प दिया जाए, इसके बाद कोई निर्णय हो। कंपनी प्रतिनिधियों ने नक्शा और प्लान दिखाया। इसी दौरान फोटो खींचने को लेकर व्यापारी नेता गणेश अग्रवाल सहित अन्य व्यापारियों ने हंगामा किया। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा और विकास गिरधर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

शारदा रोड से जगदीप मंडप तक कराई पैमाइश
हंगामा शांत होने के बाद शारदा रोड से जगदीश मंडप तक सड़क की पैमाइश कराई। तय हुआ कि पहले वैकल्पिक मार्ग बनेगा। इसके बाद रैपिड का निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान महामंत्री संजय जैन, मनीष शर्मा, तरुण गुप्ता, राजेश खन्ना, राकेश लोहिया, अमित बंसल, परविंदर त्यागी, अमित गुप्ता, मनोज जैन, विपुल सिंघल, सतीश चंद्र जैन, केपी सिंह, संजीव कुमार, विनय गुप्ता, प्रवीन जैन आदि रहे।

दिल्ली रोड पर यह होगा वैकल्पिक मार्ग
दिल्ली की ओर से आने वाले बड़े वाहन टीपीनगर, बागपत रोड से मेट्रो प्लाजा होकर जाएंगे। दिल्ली से आने वाले छोटे वाहन, जिन्हें शारदा रोड या ब्रह्मपुरी जाना है, वे सीधे रामलीला ग्राउंड के सामने से होकर जगदीश मंडप की ओर जाएंगे। वहीं, मेट्रो प्लाजा से परतापुर की ओर जाने वाले वाहन बागपत रोड, टीपीनगर होकर दिल्ली ओर तरफ जाएंगे। छोटे मेट्रो प्लाजा से पुरानी दिल्ली चुंगी, जगदीश मंडप होकर सीधे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को..., पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा

दुकानों और भवनों में दरारों के मामले में अफसरों से मिलेंगे
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि रैपिड रेल निर्माण के दौरान कई दुकानों और मकानों में दरारें आ गई हैं। इनकी नींव हिल गई है। ऐसे व्यापारियों को मुआवजा दिलवाने के लिए जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग पर जाएंगे दो पहिया वाहन
दिल्ली रोड पर शारदा रोड से रामलीला ग्राउंड तक एफकॉन कंपनी द्वारा वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है। इस पर दोपहिया वाहन ही आ जा सकेंगे। मार्ग की चौड़ाई 3.5 मीटर से अधिक रहेगी। - जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक

यह भी पढ़ें: तड़प-तड़पकर टूट गईं बेजुबान पक्षी की सांसें, नम हुई हर किसी की आंख

पांच मीटर तक चौड़ा होगा मार्ग
व्यापारियों की मांग को देखते हुए मार्ग को पांच मीटर चौड़ा रखा जाएगा। पेट्रोल पंप पर जाने के लिए पेट्रोल के टैंकर, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ट्रक आदि जा सकेंगे। इसका पूरा लेआउट तैयार किया गया है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। - पवन कुमार, अधीक्षण अभियंता, एनसीआरटीसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें