संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि कारोबार बचाने के लिए पहले विकल्प दिया जाए, इसके बाद कोई निर्णय हो। कंपनी प्रतिनिधियों ने नक्शा और प्लान दिखाया। इसी दौरान फोटो खींचने को लेकर व्यापारी नेता गणेश अग्रवाल सहित अन्य व्यापारियों ने हंगामा किया। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा और विकास गिरधर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
शारदा रोड से जगदीप मंडप तक कराई पैमाइश
हंगामा शांत होने के बाद शारदा रोड से जगदीश मंडप तक सड़क की पैमाइश कराई। तय हुआ कि पहले वैकल्पिक मार्ग बनेगा। इसके बाद रैपिड का निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान महामंत्री संजय जैन, मनीष शर्मा, तरुण गुप्ता, राजेश खन्ना, राकेश लोहिया, अमित बंसल, परविंदर त्यागी, अमित गुप्ता, मनोज जैन, विपुल सिंघल, सतीश चंद्र जैन, केपी सिंह, संजीव कुमार, विनय गुप्ता, प्रवीन जैन आदि रहे।
दिल्ली रोड पर यह होगा वैकल्पिक मार्ग
दिल्ली की ओर से आने वाले बड़े वाहन टीपीनगर, बागपत रोड से मेट्रो प्लाजा होकर जाएंगे। दिल्ली से आने वाले छोटे वाहन, जिन्हें शारदा रोड या ब्रह्मपुरी जाना है, वे सीधे रामलीला ग्राउंड के सामने से होकर जगदीश मंडप की ओर जाएंगे। वहीं, मेट्रो प्लाजा से परतापुर की ओर जाने वाले वाहन बागपत रोड, टीपीनगर होकर दिल्ली ओर तरफ जाएंगे। छोटे मेट्रो प्लाजा से पुरानी दिल्ली चुंगी, जगदीश मंडप होकर सीधे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को..., पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा
दुकानों और भवनों में दरारों के मामले में अफसरों से मिलेंगे
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि रैपिड रेल निर्माण के दौरान कई दुकानों और मकानों में दरारें आ गई हैं। इनकी नींव हिल गई है। ऐसे व्यापारियों को मुआवजा दिलवाने के लिए जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से मुलाकात की जाएगी।
वैकल्पिक मार्ग पर जाएंगे दो पहिया वाहन
दिल्ली रोड पर शारदा रोड से रामलीला ग्राउंड तक एफकॉन कंपनी द्वारा वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है। इस पर दोपहिया वाहन ही आ जा सकेंगे। मार्ग की चौड़ाई 3.5 मीटर से अधिक रहेगी।
- जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक
यह भी पढ़ें: तड़प-तड़पकर टूट गईं बेजुबान पक्षी की सांसें, नम हुई हर किसी की आंख
पांच मीटर तक चौड़ा होगा मार्ग
व्यापारियों की मांग को देखते हुए मार्ग को पांच मीटर चौड़ा रखा जाएगा। पेट्रोल पंप पर जाने के लिए पेट्रोल के टैंकर, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ट्रक आदि जा सकेंगे। इसका पूरा लेआउट तैयार किया गया है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
- पवन कुमार, अधीक्षण अभियंता, एनसीआरटीसी