फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार भर रही रैपिड: आठ मिनट में मुरादनगर से मोदीनगर पहुंची, कल से लोग कर सकेंगे सफर

Thu, 07 Mar 2024 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
नमो भारत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आरआरटीएस कॉरिडोर के दुहाई से मोदीनगर नाॅर्थ स्टेशन तक 17 किमी लंबे खंड का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने कोलकाता से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर मुरादनगर स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को मोदीनगर रवाना किया। इस ट्रेन में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सफर किया। अब यह ट्रेन आठ मार्च सुबह छह बजे से यात्रियों के लिए नियमित रूप से संचालित होगी।

विज्ञापन


मुरादनगर स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बागपत सांसद सतपाल सिंह, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, मोदीनगर विधायक डाॅ. मंजू शिवाच, मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

नमो भारत - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई मुरादनगर स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया। लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। महज आठ मिनट में यह ट्रेन मुरादनगर से मोदीनगर नाॅर्थ स्टेशन तक पहुंच गई।

एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने बताया कि साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक बीते 20 अक्तूबर से ही नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया था। अब दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन तक 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर संचालन शुरू किया गया है।

मेरठ मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
देश के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर का 34 किलोमीटर लंबा सेक्शन ऑपरेशनल हो गया है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि साहिबाबाद से मोदीनगर नाॅर्थ तक का सफर यह ट्रेन महज 24 मिनट में पूरा कर लेगी।

नमो भारत में सफर करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों ने किया सफर
स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लिए ट्रेन में यात्रा की। नगर के डॉ. केएन मोदी ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मुरादनगर से मोदीनगर नॉर्थ तक सफर किया। यात्रा के दौरान ट्रेन मोदीनगर नाॅर्थ स्टेशन पर रुकी। यहां एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने बताया कि नमो भारत ट्रेन में सफर करके बहुत मजा आया, ट्रेन बहुत ही शानदार है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने गति से देश को दी प्रगति: हरदीप पुरी  
नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आरआरटीएस की यह परियोजना मोदी सरकार की गति से प्रगति का प्रतीक है। 2014 से मोदी सरकार के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और निरंतर बढ़ता रहेगा। पूरे आरआरटीएस कॉरिडोर पर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। नमो भारत नए भारत की प्रगति और सशक्तीकरण का प्रतीक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें