महिला को अकेली देख चार युवक घर में घुस गए और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। यही नहीं उसके पति के साथ मारपीट भी की गई। जानिए पूरा मामला।
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की है। यहां टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने चार युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसका पति घर पहुंचा तो आरोपी युवकों ने पति को पीटकर घायल कर दिया। जिस नंबर से पुलिस को सूचना दी गई थी, वह मोबाइल नंबर बंद आया।
पढ़ें : यूपी: तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, गैंगरेप, फिर बेहोशी की हालत में फेंककर फरार
पीड़िता के अनुसार बृहस्पतिवार रात वह घर में अकेली थी। इस बीच पड़ोस का एक युवक अपने साथ तीन अन्य युवकों को लेकर घर में घुस गया। चारों युवकों ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने पहले छेड़छाड़ की बात कही, उसके बाद गैंगरेप का आरोप लगाकर सूचना दी। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि थाने में कोई तहरीर नहीं आयी है। दोनों पक्षों में आपसी विवाद हो सकता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/