फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
सरधना। दुष्कर्म का आरोपी सिद्ार्थ। पुलिस
विज्ञापन
सरधना। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ एक महीने तक लगातार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि करीब एक महीने पहले मोहल्ला तगायान निवासी सिद्धार्थ से उसकी जान-पहचान हुई थी, जो जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी ने शादी का वादा कर उसे अपने झांसे में ले लिया। वह उसे बिनौली रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स में ले गया और वहां उसके साथ संबंध बनाए। यह सिलसिला करीब एक महीने तक चलता रहा। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया और धमकी देकर भाग गया।
पीड़िता ने सरधना थाने में आरोपी सिद्धार्थ के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने मंगलवार को दबिश देकर आरोपी सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें