फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! 6 साल की बच्ची से बलात्कार, आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश

Mon, 07 May 2018 10:55 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में फिर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने रोते हुए आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद की है। यहां जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने ऊपरी मंजिल में किराए पर रह रहे परिवार की छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। लोगों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। लेकिन युवक लोगों को चकमा देकर फरार हो गया। रात में ही पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदार के मकान से उसे गिरफ्तार कर लिया। 

जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक ही मकान में दो परिवार किराए पर रह रहे हैं। आरोप है कि शनिवार की रात में प्रथम तल पर रहने वाली कक्षा दो की छात्रा छह वर्षीय मासूम को ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में किराए पर रहने वाले 22 वर्षीय युवक कुणाल ने खेलने के बहाने अपने पास बुला लिया। उसके बाद युवक छात्रा को मकान के बाहर बने बाथरूम में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के काफी देर तक नहीं मिलने पर उसकी मां ने तलाश किया। उसे बाथरूम में युवक के साथ बच्ची के होने का संदेह हुआ। जिस पर छात्रा की मां ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए और आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। 
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी लोगों से छूट कर फरार हो गया। आरोपी के फरार होते ही उसका पूरा परिवार घर का ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी कर बच्ची का मेडिकल कराया। पुलिस ने रात में कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपी की बहन के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कुणाल के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

पढ़ें : यूपी: छात्रा से 2 साल तक करते रहे गैंगरेप, आपबीती सुन अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई

विज्ञापन

बिहार भागने की फिराक में था परिवार 

फाइल फोटो
मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी अपने परिवार समेत फरार हो गए। पुलिस के अनुसार तड़के ही आरोपी परिवार समेत बिहार फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने शहर में रह रहे कई रिश्तेदारों के यहां दबिश दी। बाद में बहन के घर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

तीन माह पूर्व ही आरोपी ने किराए पर लिया था मकान 
पुलिस के अनुसार आरोपी कुणाल के परिवार ने तीन माह पहले ही जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ले में मकान किराए पर लिया था। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक ने बिना तस्दीक किए और बिना पहचान पत्र लिए ही मकान किराए पर दे दिया। जिस पर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शर्मा ने मकान मालिक की जमकर क्लास ली।

पहले भी हो चुकी हैं मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदातें 
सहारनपुर में 6-7 साल की मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष भी दो बच्चियों के साथ घटनाएं हो चुकीं हैं। जनवरी 2017 में रामपुर मनिहारान के एक गांव में स्कूल से लौट रही 7 साल की मासूम का दरिंदों ने रास्ते से अपहरण कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म करके हत्या कर दी थी। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक गांव 10 फरवरी 2017 को 6 साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करके हत्या कर दी गई थी। जबकि जून में रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में 7 साल के एक बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या करके शव फेंक दिया गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें