फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो प्रेमियों की जिद के आगे झुके परिजन, थाने में हुई शादी, SO साहब ने दिया आशीर्वाद

Sun, 06 May 2018 06:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
थाने में हुई शादी और आशीर्वाद देते परिजन व पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो परिवारों की लाख कोशिशों के बावजूद भी दो प्रेमियों को अलग नहीं किया जा सका। प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी थीं और उसने थाने में ही अपने प्रेमी के गले में जयमाला पहनाकर शादी कर ली। इस दौरान एसओ साहब ने भी दोनों को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का है। मंसूरपुर में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका के सामने आखिरकार परिजनों को झुकना ही पड़ा। दोनों परिवारों की सहमति से मंसूरपुर थाना के मंदिर में युवक और युवती एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी के बंधन में बंध गए। 

भोपा के गांव बेड़ाहेड़ी निवासी युवती का प्रेम प्रसंग सिखेड़ा के गांव बिहारी के युवक से चल रहा था। शुक्रवार को युवती को पता चला कि परिजन उसकी शादी कहीं और करने की तैयारी कर रहे हैं। युवती शुक्रवार की रात को घर छोड़ कर मंसूरपुर थाने आ गई। मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल से युवती ने जब पूरा मामला बताया कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, तो इंस्पेक्टर ने युवती के परिजनों को थाने से बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को भी थाने बुला लिया।
विज्ञापन


पढ़ें : धर्म बदलकर आर्य समाज मंदिर में रचाई दलित युवती से शादी, कोर्ट ने दिए सुरक्षा के आदेश

विज्ञापन

फाइल फोटो
पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया। हालांकि युवती अपने परिजनों के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई तथा प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। बाद में युवती की जिद को देखकर दोनों परिवारों को झुकना पड़ा। 

परिजनों ने दोनों का थाने में स्थित मंदिर में जयमाला पहनाकर शादी के बंधन में बांध दिया। शादी के अवसर पर युवती का पिता महिपाल, मां सुरेश, बहन शीला तथा युवक के परिजनों की ओर से मां राजेश तथा दादा महावीर उपस्थित हुए। 

युवती के पिता महिपाल ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से बिना दान दहेज के शादी हुई है। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल का कहना है कि युवती हमारे थाने के पास सुबह छह बजे हमें मिली। हमने परिजनों को बुलाकर युवती को उन्हें सौंप दिया। बाद में दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से दोनों की शादी करा दी। थाने के मंदिर में शादी हुई इस नाते पुलिस स्टाफ ने भी दोनों को आशीर्वाद दिया। शादी का निर्णय दोनों परिवारों का था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें