फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर में खींचकर विधवा से बलात्कार, आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश

Wed, 01 Aug 2018 08:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। यहां थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला से रेप मामला सामने आया है। आरोपी के डर से महिला दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकली। बाद में गांव के ही एक व्यक्ति पर रेप का आरोप लगाते हुए महिला ने थाने में तहरीर दी। 

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की पूर्व में मौत हो चुकी है। वह 30 जुलाई को सुबह नौ बजे बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। जब वापस घर लौट रही थी तो रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और जबरन अपने घर में खींच कर अंदर ले गया। तमंचे के बल पर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी बहन उसे तलाश करते हुए गली से गुजर रही थी। शोर सुनकर बहन घर के अंदर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। बहन उसे घर ले गई। दो दिनों तक आरोपी के डर से पीड़ित घर से बाहर भी नहीं निकल पाई। बुधवार को किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह छपरौली थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें