फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम में न मोक्ष न शांति, केवल राम मंदिर निर्माण से मिल सकती है शांति: बलराज डूंगर

Wed, 01 Aug 2018 08:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बजरंग दल के प्रान्त संयोजक बलराज डूंगर और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद भोले की शरण में है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की कामना करने के लिए विहिप, बजरंग दल के करीब 400 कार्यकर्ता हरिद्वार से कांवड़ लेकर मेरठ के प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर में जल चढ़ाएंगे। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ, बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में ना मोक्ष है ना शांति है। इस्लाम में केवल अशांति मिलेगी। लव जिहाद, लैंड जिहाद और आतंकवाद से शांति नहीं मिलेगी। 72 हूरों का इंतजार करते रहते हैं, वह भी नहीं मिलेंगी। शांति चाहिए तो राम की शरण में आना होगा। भव्य मंदिर निर्माण से ही शांति मिल सकती है।

विज्ञापन

केशव भवन में बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बलराज डूंगर ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी किसी निजी मनोकामना या इच्छापूर्ति के लिए नहीं बल्कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो, मंदिर निर्माण में आ रही बाधाएं दूर हों, ऐसी कामना लेकर सभी कांवड़ लेने जा रहे हैं। कार्यकर्ता दो अगस्त को मेरठ से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। चार अगस्त को हरिद्वार से कांवड़ लेकर मेरठ के लिए चलेंगे। नौ अगस्त को मेरठ में औघड़नाथ मंदिर पर पहुंचेंगे। कहा कि अक्तूबर तक निर्माण शुरू हो जाए, यह कामना है। कांवड़ यात्रा का उद्देश्य हरिद्वार से लेकर मेरठ तक जन जागरण करना और वर्तमान में केंद्र व प्रदेश की हिंदूवादी सरकार को शीघ्र भव्य राम मंदिर निर्माण की याद दिलाना है। प्रेस वार्ता में विभाग मंत्री विहिप गोपाल शर्मा, महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ, गुलाब सिंह तंवर, गौरव गर्ग, मधुबन पंवार, केशव, हिमांशु और पवन कश्यप आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें