मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बदहवास हालत में बच्ची घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि जब वे शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और दो अन्य के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि सोमवार देर शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी भाग गया। बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची और जानकारी दी।
वहीं गुस्साए परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उनसे मारपीट की। वे जैसे तैसे वहां से वापस आए। इसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को तलाश किया, लेकिन वह फरार मिला।
यह भी पढ़ें: यूपी: बड़े गिरोह का पर्दाफाश, दबोचे गए चार सदस्य, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी हैदर पुत्र दिलावर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं लाल मोहम्मद और उसकी पत्नी मुस्तफा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया।
थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। वहीं मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/