फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से डेढ़ साल तक दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

Mon, 29 Jan 2018 07:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
युवती के साथ रेप
विज्ञापन

उत्तराखंड की एक युवती ने देवबंद के युवक पर शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से शिकायत कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पढ़ें : ब्लैकमेल कर किशोरी से दुष्कर्म करता रहा 50 साल का व्यक्ति, गर्भवती होने पर दी ये धमकी

उत्तराखंड मंगलौर के एक गांव निवासी युवती ने सोमवार को कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात क्षेत्र के सोहनचिड़ा गांव निवासी एक युवक से हुई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और उसका यौन शोषण करने लगा। करीब डेढ़ वर्ष तक यौन शोषण करने के बाद जब उसने शादी की बात कही तो युवक ने उससे बाइक की मांग की। जब उसने इसमें असमर्थता जताई तो युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवक ने उससे मिलना भी बंद कर दिया। युवक उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। उसने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति और ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
एक विवाहिता ने पति और ससुरालियों पर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना नागल के सलेमपुर गांव निवासी काजल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसने पड़ोस में रहने वाली व्यक्ति से शादी कर ली थी। लेकिन, शादी के बाद वे उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं उसके कहने पर ससुराल के लोग भी उसे मारने पीटने लगे। सोमवार को भी उक्त लोगों ने अकारण उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने उसे उनके चुंगल से छुड़ाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें