फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान दिखाने के बहाने गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान दिखाने के बहाने गर्भवती महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गंगानगर। मकान दिखाने के बहाने एक व्यक्ति ने गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला शुक्रवार रात अपने पति से विवाद होने के बाद मवाना जा रही थी, लेकिन वह रास्ते में ही इंचौली में उतर गई।
विज्ञापन

यहां से वह गंगानगर थाना क्षेत्र में किराए का मकान देखने के लिए पहुंची। महिला की मुलाकात अम्हैड़ा निवासी कुंवरपाल से हुई। आरोप है कि मकान दिखाने के बहाने आरोपी कुंवरपाल उसे गंगानगर ले गया। वहां एक मकान में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती है। उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कुंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया। थाना गंगानगर प्रभारी ऋषिपाल मलिक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें