फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बंधक बनाकर मूक-बधिर महिला से ढाई महीने तक दुष्कर्म

Sat, 24 Mar 2018 11:27 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। ढाई माह तक बंधक बनाकर मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म किया गया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। बड़ौत में नगर निवासी एक मूक-बधिर महिला का अपहरण कर युवक ने बंधक बनाकर ढाई माह तक दुष्कर्म किया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। 

मूक-बधिर पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है और उसके चार बच्चे भी हैं। कोतवाली में हंगामा करने वाले लोगों ने बताया कि कपूरगढ़ मुजफ्फरनगर का रहने वाला एक युवक ढाई माह पूर्व महिला का अपहरण कर ले गया था और ढाई माह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह महिला ने वहां से भागकर परिजनों को इशारों के माध्यम से सारे मामले की जानकारी दी। कोतवाली में प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे परिजनों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


पढ़ें : होटल में बुलाकर विवाहिता से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, भेजा जेल

विज्ञापन

एसएसआई हेमेन्द्र बालियान ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पर भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें